Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
MPBSE

MP Board 12th Arts के बाद क्या करें? जानिए सभी रास्ते: सरकारी नौकरी से लेकर बड़े कॉलेज तक

Published on Mar 14, 2026 · 2 min read · 104 views
MP Board 12th Arts के बाद क्या करें? जानिए सभी रास्ते: सरकारी नौकरी से लेकर बड़े कॉलेज तक

MP Board 12th Arts के बाद क्या करें? जानिए सभी रास्ते: सरकारी नौकरी से लेकर बड़े कॉलेज तक

अगर आपने MP Board से 12वीं कला वर्ग (Arts Stream) की परीक्षा दे दी है, तो सबसे पहले बधाई हो! अब जब परीक्षा खत्म हो गई है, तो एक बड़ा सवाल मन में आता है कि आगे क्या करें?


घबराइए मत। 12वीं आर्ट्स के बाद रास्ते बहुत हैं, चाहे आप पास के सरकारी कॉलेज में BA करना चाहते हों, किसी अच्छे राष्ट्रीय स्तर के कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हों, या सीधे सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करना चाहते हों।


इस लेख में हम आपको सभी मुख्य विकल्प बताएंगे, बिल्कुल सरल भाषा में ताकि आप सही फैसला कर सकें।


विकल्प 1: बिना किसी प्रवेश परीक्षा के सीधे BA में दाखिला लें

यह सबसे आसान और सबसे ज़्यादा अपनाया जाने वाला विकल्प है। 12वीं पास करते ही आप अपने नज़दीकी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में BA में दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होती है, बस मेरिट या पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला मिल जाता है।


BA में कौन से विषय चुन सकते हैं?

• हिन्दी साहित्य, अंग्रेज़ी, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र आदि।

फीस: सरकारी कॉलेज में BA की फीस बहुत कम होती है। MP में यह आमतौर पर ₹1,500 से ₹5,000 प्रति वर्ष तक होती है।


विकल्प 2: राष्ट्रीय स्तर के अच्छे कॉलेजों में दाखिला CUET से होता है।

अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), BHU (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी), जामिया मिलिया, हैदराबाद यूनिवर्सिटी जैसे बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहते हैं, तो इसके लिए CUET (Common University Entrance Test) देना होता है।


CUET क्या है?

CUET एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसे NTA (National Testing Agency) आयोजित करती है। इसमें आपके 12वीं के विषयों से और जेनरल एप्टीट्यूड (General Aptitude) से सवाल पूछे जाते हैं।


CUET से किन कॉलेजों में दाखिला मिलता है?


दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सभी कॉलेज
• BHU (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी)
• जामिया मिलिया इस्लामिया
• हैदराबाद यूनिवर्सिटी
• JNU (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) 
• देशभर के 250+ केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालय हैं।


कब होती है परीक्षा? आमतौर पर मई-जून में। फॉर्म मार्च-अप्रैल में भरे जाते हैं।


परीक्षा का माध्यम: हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में उपलब्ध है।


विकल्प 3: MP राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाएँ से अच्छे सरकारी कॉलेज पाएँ।

मध्य प्रदेश में भी कई राज्य स्तरीय परीक्षाएँ होती हैं जिनसे अच्छे कोर्स और कॉलेज मिलते हैं:


1. LLB (Law) में प्रवेश के लिए CLAT या MP का Law Entrance दीजिए :

अगर वकालत में रुचि है, तो 12वीं के बाद 5 वर्षीय BA LLB में दाखिला ले सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर CLAT (Common Law Admission Test) होता है जिससे NLU (National Law Universities) में दाखिला मिलता है। MP के सरकारी लॉ कॉलेजों में दाखिला राज्य स्तरीय प्रक्रिया से होता है।


2. D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) से प्राथमिक शिक्षक बनने का विकल्प है:

MP में सरकारी प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए D.El.Ed (पहले BTC कहलाता था) ज़रूरी होता है। इसके लिए MP में राज्य स्तरीय काउंसलिंग होती है। 12वीं के बाद इसमें सीधे दाखिला लिया जा सकता है।


विकल्प 4: 12वीं के बाद सरकारी नौकरी के लिए ये परीक्षाएँ दे सकते हैं:


कई सरकारी नौकरियाँ ऐसी हैं जिनके लिए सिर्फ 12वीं पास होना ज़रूरी होता है, कोई डिग्री नहीं चाहिए। नीचे कुछ मुख्य परीक्षाएँ दी गई हैं:

1. SSC CHSL (Combined Higher Secondary Level):

यह केंद्र सरकार की परीक्षा है जो SSC (Staff Selection Commission) आयोजित करती है। इससे केंद्र सरकार के विभागों में Lower Division Clerk (LDC), Data Entry Operator (DEO), Postal Assistant जैसे पद मिलते हैं।


2. SSC MTS (Multi Tasking Staff):

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में चपरासी/Multi Tasking Staff के पद के लिए यह परीक्षा होती है। इसमें 18-27 वर्ष आयु सीमा होती है।


3. MP Police Constable / Sub Inspector:

मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए 12वीं पास होना ज़रूरी है। Sub Inspector (SI) के लिए स्नातक (Graduation) चाहिए, लेकिन तैयारी अभी से शुरू कर सकते हैं।


4. MP पटवारी (पटवारी) परीक्षा:

मध्य प्रदेश सरकार की बहुत लोकप्रिय परीक्षा है। इसके लिए 12वीं पास + कंप्यूटर सर्टिफिकेट (CPCT या RSCIT) ज़रूरी होता है। MP में पटवारी के हज़ारों पद समय-समय पर निकलते हैं।


5. Railway Group D / NTPC (10+2 Level):

रेलवे में Group D और NTPC (Non Technical Popular Category) के पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें Junior Clerk, Accounts Clerk, Commercial Apprentice जैसे पद शामिल हैं।


6. India Post / डाक विभाग — GDS (Gramin Dak Sevak):

डाक विभाग में GDS (Branch Postmaster, Mail Delivery) के पदों के लिए 10वीं/12वीं की मेरिट के आधार पर सीधे दाखिला होता है, कोई परीक्षा नहीं पढ़ती।


विकल्प 5: डिप्लोमा और वोकेशनल कोर्स भी है जल्दी रोज़गार का विकल्प।

अगर आप जल्दी काम पर लगना चाहते हैं या कोई हुनर सीखना चाहते हैं, तो ये छोटे कोर्स बहुत काम के हैं:

1. ITI (Industrial Training Institute): 1-2 साल के कोर्स जिसमें Electrician, Fitter, Stenographer, COPA (Computer Operator) जैसे ट्रेड मिलते हैं। MP में ITI कोर्स के लिए MPONLINE पर आवेदन होता है।


2. Polytechnic (12वीं के बाद Lateral Entry): अगर आपने 12वीं गणित के साथ की है तो Polytechnic के 2nd year में सीधे दाखिला ले सकते हैं।


3. होटल मैनेजमेंट — NCHMCT JEE: अगर होटल और टूरिज़्म में रुचि है, तो NCHMCT JEE परीक्षा देकर सेंट्रल होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया जा सकता है।


4. फैशन डिज़ाइनिंग / मास कम्युनिकेशन / जर्नलिज़्म: इन क्षेत्रों में जाने के लिए भी BA या डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं। कुछ संस्थान अपनी खुद की प्रवेश परीक्षा लेते हैं।


5. IGNOU के ओपन यूनिवर्सिटी कोर्स: अगर आप काम के साथ-साथ पढ़ाई करना चाहते हैं, तो IGNOU (Indira Gandhi National Open University) में BA से लेकर कई डिप्लोमा कोर्स बहुत कम फीस में उपलब्ध हैं।


अब आगे क्या करें? 


परीक्षा देने के बाद अभी से ये काम शुरू करें:


✅ CUET का फॉर्म भरें: अगर अच्छे केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ना है (फॉर्म मार्च-अप्रैल में आते हैं)

✅ नज़दीकी कॉलेज में BA का फॉर्म भरें: यह सबसे safe और आसान विकल्प है

✅ SSC CHSL / MTS की तैयारी शुरू करें: अगर सरकारी नौकरी जल्दी चाहिए

✅ MP पटवारी / पुलिस की तैयारी: MP में रहना है और सरकारी नौकरी चाहिए तो यह बेहतरीन विकल्प है

✅ D.El.Ed में दाखिला लें: अगर टीचर बनने की इच्छा है

याद रखें कोई भी विकल्प छोटा या बड़ा नहीं होता। जो विकल्प आपकी रुचि, स्थिति और लक्ष्य से मेल खाए, वही आपके लिए सबसे सही है।


FAQs

Tags: MP Board 12th Arts MA B.Ed LLB CUET NTA (National Testing Agency) BCA BSc BFA CLAT D.El.Ed SSC CHSL SSC MTS

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.