Arivihan Logo
Ask Doubt Now !!
MPBSE

MP Board 10th-12th 2026 Result: अप्रैल–मई में आएगा रिजल्ट, यहाँ से चेक करें और जानें आगे क्या करना है

Published on Apr 02, 2026 · 1 min read · 13 views
MP Board 10th-12th 2026 Result: अप्रैल–मई में आएगा रिजल्ट, यहाँ से चेक करें और जानें आगे क्या करना है

MP Board 10th-12th 2026 Result: अप्रैल–मई में आएगा रिजल्ट, यहाँ से चेक करें और जानें आगे क्या करना है

मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 2026 खत्म हो चुकी हैं। 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच और 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच हुई। अब पूरे मध्य प्रदेश के लाखों स्टूडेंट्स एक ही बात जानना चाहते हैं: रिजल्ट कब आएगा और कहाँ देखें?

इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि रिजल्ट कब आने की उम्मीद है, किस वेबसाइट पर देखना है, एसएमएस (SMS) से कैसे देखें, और रिजल्ट के बाद क्या करना है।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?

MPBSE ने अभी तक रिजल्ट की कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की है। पिछले साल 2025 में 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट 6 मई 2025 को एक साथ जारी हुआ था। इस बार कॉपियों की जाँच का काम तेज़ी से चल रहा है, इसलिए रिजल्ट थोड़ा पहले भी आ सकता है।

पिछले सालों के चलन को देखा जाए तो आमतौर पर 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट एक ही दिन जारी होता है। रिजल्ट से एक दिन पहले बोर्ड ऑफिशियल तारीख और समय बताता है। उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है और फिर वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होता है।

🗓️ एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: अनुमानित तारीख

अभी कोई ऑफिशियल तारीख नहीं आई है। पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते से मई के पहले हफ्ते के बीच आने की संभावना है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, इस पेज पर डायरेक्ट लिंक अपडेट कर दिया जाएगा।

रिजल्ट देखने के लिए: डायरेक्ट लिंक

रिजल्ट आने के बाद नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। अपना रोल नंबर और ऐप्लिकेशन नंबर (एडमिट कार्ड पर मिलेगा) पहले से तैयार रखें:

रिजल्ट देखने का तरीका: स्टेप बाय स्टेप

स्टेप 1: ऊपर दिए किसी भी लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: होमपेज पर "MP Board 10वीं / 12वीं रिजल्ट 2026" का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और ऐप्लिकेशन नंबर डालें।
स्टेप 4: सबमिट करें, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें या PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर रखें।

याद रखें: ऑनलाइन मिलने वाला रिजल्ट प्रोविज़नल (Provisional) होता है। असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।

वेबसाइट स्लो हो जाए तो क्या करें?

रिजल्ट वाले दिन लाखों स्टूडेंट्स एक साथ वेबसाइट खोलते हैं जिससे साइट स्लो हो सकती है। ऐसे में तीन और तरीके हैं:

एसएमएस (SMS) से:
12वीं के लिए: MPBSE12 [रोल नंबर] लिखकर 56263 पर भेजें
10वीं के लिए: MPBSE10 [रोल नंबर] लिखकर 56263 पर भेजें
कुछ सेकंड में रिजल्ट मैसेज में आ जाएगा। यह तरीका उन स्टूडेंट्स के लिए सबसे काम का है जिनके यहाँ इंटरनेट धीमा है।

डिजीलॉकर (DigiLocker) से: पिछले साल DigiLocker पर रिजल्ट उसी दिन आया था। digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें, आधार से जुड़े नंबर से लॉगिन करें, "Issued Documents" में जाएं और MPBSE चुनकर रोल नंबर डालें। यहाँ मिलने वाली मार्कशीट कॉलेज एडमिशन में सीधे मान्य होती है।

मार्कशीट में क्या-क्या चेक करें?

रिजल्ट देखते ही सिर्फ पास-फेल मत देखो पूरी मार्कशीट ध्यान से पढ़ो। उसमें ये होता है: आपका नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, हर सब्जेक्ट के अलग-अलग नंबर, कुल नंबर, ग्रेड और पास-फेल की स्थिति।

अगर नाम की स्पेलिंग या कोई और जानकारी गलत हो तो स्कूल को तुरंत बताएं, इसे बाद में ठीक कराया जा सकता है।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

1. मार्कशीट सेव करें: डाउनलोड करके प्रिंट निकालें। असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।

2. रिवैलुएशन (Revaluation) का ऑप्शन: किसी सब्जेक्ट में नंबर उम्मीद से कम लगे तो MPBSE रिजल्ट के बाद एक तय समय में रिवैलुएशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का मौका देता है। इसकी जानकारी mpbse.nic.in पर रिजल्ट के बाद मिलेगी।

3. सप्लीमेंट्री एग्जाम का मौका: अगर किसी सब्जेक्ट में पास नहीं हुए तो घबराओ नहीं। बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका देता है। इसकी तारीख रिजल्ट आने के बाद बोर्ड घोषित करेगा।

4. आगे की प्लानिंग: 10वीं के बाद साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स कौन सी स्ट्रीम लेनी है यह सोचना शुरू करो। 12वीं के बाद NEET, JEE, CUET या जो भी एग्जाम देना हो उसकी तैयारी अभी से शुरू करो।

पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% नंबर लाने ज़रूरी हैं।

रिजल्ट का इंतज़ार है? यह वक्त बर्बाद मत करो

जो स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतज़ार करते हुए भी पढ़ाई जारी रखते हैं, वे आगे निकल जाते हैं। अरिविहान पर MP Board के सभी सब्जेक्ट के वीडियो लेक्चर सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। आज से ही शुरू करें।


FAQs

यह आर्टिकल MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट, Careers360, Shiksha.com, Patrika और Zee News के आधार पर तैयार किया गया है। रिजल्ट देखें: mpresults.nic.in | mpbse.mponline.gov.in

Tags: MP Board 2026 result NEET JEE Advance JEE mains MP Board Result 12th class

© Copyright - 2026. All right reserved to Arivihan Technologies Pvt. Ltd.